17 अप्रैल 2026 1️⃣ देश में महिला आरक्षण कानून लागू, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया 2️⃣ बंगाल चुनाव में BJP की ‘टीम 11’ मैदान में 3️⃣ चुनाव के दौरान 417 करोड़ रुपये की जब्ती 4️⃣ हावड़ा से 72 लाख रुपये कैश व विदेशी मुद्रा बरामद 5️⃣ HC ने निजी स्कूल बसों के

पुलिस व मीडिया कर्मियों के लिए 24 फरवरी को निशुल्क चिकित्सा शिविर

Ambala Media:" 

पुलिस व मीडिया कर्मियों के लिए 24 फरवरी को निशुल्क चिकित्सा शिविर

Ambala Media 

अंबाला। समाजसेवी हर्ष साहनी की ओर से जिला अंबाला के सभी पुलिस कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों, रिटायर्ड पुलिस कर्मियों तथा उनके परिवारों के लिए एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 24 फरवरी 2026 (मंगलवार) को पुलिस लाइन, अंबाला शहर में किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।

शिविर में विभिन्न अस्पतालों और विशेषज्ञ डॉक्टरों के सहयोग से हृदय रोग, कैंसर, स्त्री रोग, नेत्र रोग व सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध होंगी। मैक्स हॉस्पिटल मोहाली (पंजाब) के सहयोग से कई प्रकार की जांच व परामर्श सेवाएं दी जाएंगी। वहीं फिलाडेल्फिया मिशन अस्पताल अंबाला की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नलिनी कुनर द्वारा आंखों की जांच और दवाइयां निशुल्क दी जाएंगी। शहर के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. निखिल शर्मा भी दंत जांच व परामर्श देंगे तथा भविष्य में उपचार पर 50 प्रतिशत छूट प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन, एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत तथा एएसपी उपासना मौजूद रहेंगे। 

हर्ष साहनी ने बताया कि पुलिस और मीडिया कर्मी लगातार तनावपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों, पत्रकारों और उनके परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही उन्होंने सहयोग के लिए मैक्स हॉस्पिटल मोहाली, फिलाडेल्फिया मिशन अस्पताल अंबाला और डॉ. निखिल शर्मा का आभार जताया।

Hot Topics