Ambala Media:" 4 जुलाई 2026 | अंबाला की 20 बड़ी खबरें एचटेट परीक्षा आज, अंबाला व पंचकूला के हजारों अभ्यर्थियों के लिए विशेष बसों की व्यवस्था। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिले जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई। बोरवेल हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट, ख

पंजाब के डीआईजी रिश्वत मामले में गिरफ्तार — घर से 5 करोड़ कैश और डेढ़ किलो सोना बरामद

Ambala Media:" 

पंजाब के डीआईजी रिश्वत मामले में गिरफ्तार — घर से 5 करोड़ कैश और डेढ़ किलो सोना बरामद

Ambala Media 


भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने उनके आवास से 5 करोड़ रुपये नकद, डेढ़ किलो सोना और बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।


जानकारी के अनुसार, डीआईजी भुल्लर पर मंडी गोबिंदगढ़ के उद्योगपति से 8 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। इसी शिकायत के बाद सीबीआई ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बाद में टीम ने उनके आवास पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकदी और कीमती सामान बरामद किया।


सीबीआई जांच में खुलासा:

केंद्रीय जांच एजेंसी ने डीआईजी के कार्यालय और आवास से कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। माना जा रहा है कि यह रकम और सोना अवैध आय का हिस्सा है। जांच एजेंसी ने कहा कि शुरुआती पूछताछ में कई अहम जानकारियाँ सामने आई हैं।


घर से मिली अन्य वस्तुएँ:


40 लीटर विदेशी शराब


1 बुलेट मोटरसाइकिल


1 पिस्टल


1 राइफल


एप्पल लैपटॉप और कई मोबाइल


राजनीतिक कनेक्शन की जांच शुरू:

सूत्रों के अनुसार, डीआईजी भुल्लर का कुछ राजनीतिक नेताओं से भी संपर्क रहा है। सीबीआई अब इन संबंधों की भी जांच कर रही है।


(अंबाला मीडिया – खबरें ही खबरें)

Hot Topics