अम्बाला मीडिया | 18 जुलाई 2026 | अंबाला की 20 प्रमुख खबरें अंबाला में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान जारी। शहर में समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर प्रशासन का जोर। नगर निगम ने सफाई व

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी गुरुपर्व को समर्पित साप्ताहिक गुरमत समागम 21 जून को

Ambala Media:" 

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी गुरुपर्व को समर्पित साप्ताहिक गुरमत समागम 21 जून को

अम्बाला, 18 जून।

धन-धन श्री गुरु अर्जुन देव जी के पावन शहीदी गुरुपर्व को समर्पित एक विशेष साप्ताहिक गुरमत समागम का आयोजन 21 जून 2026 (रविवार) को गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पातशाही आठवीं, अम्बाला में किया जाएगा।

समागम प्रातः 7:45 बजे से 9:15 बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध गुरमत प्रचारक ज्ञानी संतोख सिंह जी, सूरतसिंह वाले (बाबा बिधि चंद संप्रदाय) संगत को गुरबाणी विचारों एवं कीर्तन के माध्यम से निहाल करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र की समस्त संगत से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु घर की हाजिरी भरने तथा गुरमत विचारों का लाभ उठाने की अपील की है।

अम्बाला मीडिया

खबरें ही खबरें

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें:

whatsapp.com

Hot Topics