अंबाला मीडिया | सुबह की बड़ी खबरें
20 जून 2026 | शनिवार
देश-विदेश की प्रमुख खबरें
🔹 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे। ₹47,600 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
🔹 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज जारी होगी, 9.44 करोड़ किसानों के खातों में ₹18,880 करोड़ पहुंचेंगे।
🔹 NEET-UG री-एग्जाम की तैयारियों को लेकर आज देशभर में मॉक ड्रिल, 551 शहरों में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी।
🔹 कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, सिक्किम के नाथू ला और उत्तराखंड के लिपुलेख को अस्थायी इमिग्रेशन चेकपोस्ट घोषित किया गया।
🔹 1 जुलाई से ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना दोगुना होकर ₹500 होगा।
🔹 संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर घेरा, PoK और सिंधु जल संधि का मुद्दा भी उठाया।
🔹 शिवसेना (UBT) में उठे विवाद के बीच उद्धव ठाकरे ने कहा— जरूरत पड़ी तो अध्यक्ष पद छोड़ दूंगा, लेकिन पार्टी नहीं छोड़ूंगा।
🔹 राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा— कोई भी दोषी नहीं बचेगा।
🔹 कोलकाता एयरपोर्ट पर अभिषेक बनर्जी के दौरे से पहले BJP और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प।
🔹 अमेरिका-ईरान वार्ता टलने से वैश्विक बाजारों में चिंता, ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा बयान दिया।
🔹 शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 786 अंक लुढ़का, IT शेयरों में बिकवाली हावी।
🔹 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा— भारत जल्द ही 3 लाख करोड़ रुपये रक्षा उत्पादन और 50 हजार करोड़ रुपये रक्षा निर्यात का लक्ष्य हासिल करेगा।
🔹 सुप्रीम कोर्ट ने कहा— फुटपाथ पर चलना नागरिकों का मौलिक अधिकार है।
🔹 बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात।
🔹 कोलकाता में उड़ान के दौरान विमान पर बिजली गिरी, सभी 142 यात्री सुरक्षित।
🔹 केरल में शिगेला संक्रमण के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर।
🏏 खेल जगत
🔸 भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे आज, टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर।
🔸 नीरज चोपड़ा ने चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई किया।
🔸 पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीसंत ने कहा— भारतीय टीम को गौतम गंभीर नहीं, महेंद्र सिंह धोनी जैसे मेंटर की जरूरत है।
📍 अंबाला मीडिया – खबरें ही खबरें
अंबाला मीडिया से जुड़ें
Facebook Profile: https://www.facebook.com/kuljeetsethi.ambal
Facebook Group: https://www.facebook.com/share/g/18p9JYGj5N/
▶️ YouTube: https://youtube.com/@ambalamedia6913
🌐 Website: https://ambalamedia.in
📢 WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb6GY3MEFeXmLhg3SR0f
अंबाला मीडिया | निष्पक्ष, तेज और विश्वसनीय समाचार 🇮🇳