अम्बाला मीडिया | 18 जुलाई 2026 | अंबाला की 20 प्रमुख खबरें अंबाला में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान जारी। शहर में समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर प्रशासन का जोर। नगर निगम ने सफाई व

जेसीआई अंबाला रीजन द्वारा ‘तृप्ति’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत छबील सेवा का आयोजन

अंबाला मीडिया 

जेसीआई अंबाला रीजन द्वारा ‘तृप्ति’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत छबील सेवा का आयोजन

अंबाला, 2 जुलाई। जेसीआई अंबाला रीजन द्वारा ‘तृप्ति’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत जगाधरी रोड स्थित ग्रेस पैलेस के समीप छबील सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान के तहत राहगीरों को शीतल मीठा जल वितरित कर भीषण गर्मी में राहत प्रदान की गई तथा मानव सेवा, परोपकार और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में ज़ोन चेयरमैन प्रशांत सिंगला, रीजनल चेयरमैन विशेष धीमान, रीजनल सेक्रेटरी अनिल दत्त शर्मा, रीजनल ट्रेज़रर कमल गर्ग, हिमांशु मित्तल, मुकुल गुप्ता, आशीष मित्तल, हर्षित विंडलास, अनुभव मित्तल, शशांक अग्रवाल, अचिन जैन, आदित्य गोयल, संजीव छाबड़ा, विशाल जैन, विवेक गुप्ता सहित अनेक सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर रीजनल चेयरमैन विशेष धीमान ने कहा कि ‘तृप्ति’ केवल एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और मानवता का प्रतीक है। समाज की निस्वार्थ सेवा ही हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य है। जेसीआई अंबाला रीजन सदैव जनहित एवं समाज सेवा के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी ऐसे सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज की सेवा करता रहेगा। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग सेवा के इस पावन अभियान से जुड़ें और मानवता के इस संदेश को आगे बढ़ाएँ।

कार्यक्रम का सफल आयोजन सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के सामूहिक सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में जेसीआई अंबाला रीजन ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।


Follow the Ambala Media Official channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb6GY3MEFeXmLhg3SR0f⁠�

Hot Topics