Ambala Media:"
सेवा पखवाड़ा: भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा ने गौशाला में चारा सेवा व गुरुकुल में कराया ब्राह्मण भोजन
अंबाला सिटी | 3 जुलाई 2026 | अंबाला मीडिया
भारत विकास परिषद, स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा शाखा अध्यक्ष राजकुमार पुरी की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित 'सेवा पखवाड़ा' के अंतर्गत शुक्रवार को दो सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों की अध्यक्षता शाखा सचिव कंवलजीत सहगल ने की।
सेवा पखवाड़े के पहले कार्यक्रम के तहत सुबह स्थानीय गौशाला में शाखा के सदस्यों ने पहुंचकर गौवंश के लिए हरे चारे एवं शक्कर की सेवा की। इस अवसर पर सदस्यों ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा बताते हुए समाज से भी ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
दूसरा कार्यक्रम दोपहर 12 बजे श्री विद्या वेद विज्ञान गुरुकुल, अंबाला सिटी के सुदर्शन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। यहां गुरुकुल के 31 ब्राह्मण छात्रों के लिए विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष राजकुमार पुरी एवं श्रीमती चांदनी पुरी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्ष की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दोनों का प्रतीकात्मक रूप से पुनः विवाह संस्कार भी संपन्न कराया गया, जिसने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष राजकुमार पुरी, श्रीमती चांदनी पुरी, सचिव कंवलजीत सहगल, संपर्क संयोजक मामचंद धीमान, पर्यावरण संयोजक अमित सूद, सेवा संयोजक अंशुल गुप्ता, हरीश सचदेवा, नरेश कुमार चोपड़ा एवं उनकी बहनें, वार्ड-11 की पार्षद कविता सैनी एवं उनके पति आशु सैनी, विनोद गोयल, राजकुमार अग्रवाल, कुलदीप कौर, जोगिंदर सिंह, विपिन आनंद, मनीष सेठी, पुनीत जैन (पुनीत पैकर्स) सहित शाखा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
शाखा अध्यक्ष राजकुमार पुरी ने कहा कि सेवा कार्यों से आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार, गौ-संरक्षण एवं मानवीय मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
📲 Ambala Media से जुड़ें
🌐 Website
https://ambalamedia.in
📺 YouTube
https://youtube.com/@ambalamedia6913
https://www.facebook.com/kuljeetsethi.ambal
https://instagram.com/ambala_media
📢 Telegram
https://t.me/+y0XLgMyI0pFjZGU1
💬 WhatsApp Channel
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6GY3MEFeXmLhg3SR0f
© Ambala Media – खबरें ही खबरें
हर बड़ी खबर सबसे पहले | निष्पक्ष • विश्वसनीय • सबसे तेज़