Ambala Media:" 4 जुलाई 2026 | अंबाला की 20 बड़ी खबरें एचटेट परीक्षा आज, अंबाला व पंचकूला के हजारों अभ्यर्थियों के लिए विशेष बसों की व्यवस्था। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिले जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई। बोरवेल हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट, ख

"एक शाम हरियाणा पुलिस के नाम" का आयोजन 11 जुलाई को पुलिस ऑडिटोरियम में

अंबाला मीडिया 

"एक शाम हरियाणा पुलिस के नाम" का आयोजन 11 जुलाई को पुलिस ऑडिटोरियम में

अंबाला, 3 जुलाई। जिला पुलिस अंबाला द्वारा पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के कल्याण (वेलफेयर) के उद्देश्य से "एक शाम हरियाणा पुलिस के नाम" शीर्षक से एक सांस्कृतिक एवं संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन शनिवार, 11 जुलाई को सायंकाल पुलिस ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पंकज नैन, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), अंबाला रेंज, शिरकत करेंगे।

आयोजन की तैयारियों के लिए एसआई अजय कुमार, एसपीसी सदस्य राकेश मक्कड़ तथा फिल्म निर्देशक अंजय कुमार की एक समिति गठित की गई है। कार्यक्रम में पुलिस विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस कर्मी, समाजसेवी एवं उनके परिवारजन भी भाग लेंगे।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों को मनोरंजन के माध्यम से खुशी प्रदान करने के साथ-साथ उनकी मानसिक ऊर्जा बढ़ाने और समाज के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आयोजन समिति के सदस्य राकेश मक्कड़ ने बताया कि कार्यक्रम में पुलिस विभाग एवं समाज के प्रतिभाशाली कलाकार लाइव बैंड के साथ नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर चुके कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे।

📲 अंबाला मीडिया से जुड़े रहें

🌐 Website: https://ambalamedia.in⁠�

▶️ YouTube: https://www.youtube.com/@ambalamedia6913⁠�

📘 Facebook: https://www.facebook.com/ambalamedia⁠�

📸 Instagram: https://www.instagram.com/ambalamedia⁠�

✈️ Telegram: https://t.me/ambalamedia⁠�

💬 Follow the Ambala Media Official channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb6GY3MEFeXmLhg3SR0f⁠�

Hot Topics