Ambala Media:"
ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में परशुराम ब्राह्मण कल्याण सोसायटी ने उपायुक्त कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
Ambala Media
अम्बाला, 08 दिसंबर 2025। मध्य प्रदेश के IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों के सम्मान पर की गई अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ आज श्री परशुराम ब्राह्मण कल्याण सोसायटी अम्बाला के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस दौरान समाज के प्रतिनिधि उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और सीजेएम साहब को माननीय राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री महोदय तथा मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
समाज के सदस्यों ने कहा कि एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी अस्वीकार्य है और समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। ज्ञापन में मांग की गई कि मध्यप्रदेश प्रशासनिक अधिकारी संतोष वर्मा के विरुद्ध सख्त कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधियों में चेयरमैन राजेन्द्र कौशिक, प्रधान तरसेम पाल शर्मा, कोर्डिनेटर देवी राम शर्मा, महासचिव अशोक कुमार शर्मा, कैशियर राजेश कुमार शर्मा, प्रशांत मिश्रा, रविन्द्र कुमार शर्मा, राम निवास शर्मा, महेश कुमार शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, दीपांशु शर्मा, रिद्धिम शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, राम कुमार शर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
सोसायटी ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो समाज व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। समाज ने यह भी स्पष्ट किया कि महिलाओं के सम्मान से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।