अंबाला मीडिया
शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित, देशभक्ति का दिया संदेश
अंबाला, 31 जुलाई। अमर शहीद शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने उनके देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बी. एस. कंबोज (अधीक्षण अभियंता, बिजली बोर्ड), राजेश (वरिष्ठ अधिवक्ता), प्रदीप स्नेही, प्रेम भाटिया (प्रधान, आशा एक प्रयास), अजय बक्शी (वरिष्ठ प्रधान, आशा एक प्रयास), संजीव कुमार, बलदेव सिंह (अधिवक्ता), छाबड़ा जी, विक्की जी, गौतम जी, रिंकू, बाजवा जी, राणा जी, विकास बग्गा, सौरभ जैन, मुन्ना जी, वर्मा जी, प्रवीण जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।