अम्बाला मीडिया | 18 जुलाई 2026 | अंबाला की 20 प्रमुख खबरें अंबाला में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान जारी। शहर में समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर प्रशासन का जोर। नगर निगम ने सफाई व

27 जून को जड़ोत रोड पर होगा तृतीय श्री खाटू श्याम संकीर्तन, भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचन

Ambala Media:" 

27 जून को जड़ोत रोड पर होगा तृतीय श्री खाटू श्याम संकीर्तन, भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

अम्बाला शहर, 26 जून।

श्री खाटू श्याम सेवा मंडल, जड़ोत रोड, अम्बाला शहर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार, 27 जून 2026 को तृतीय श्री श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन सुल्तानपुर बैरियल, जड़ोत रोड, अम्बाला शहर में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में समाना (पंजाब) से प्रसिद्ध भजन गायक आशु समाना जी तथा अम्बाला के सुप्रसिद्ध भजन गायक कपिल अग्रवाल जी विजय मेहरा म्यूजिकल ग्रुप के साथ मिलकर अपने मधुर भजनों से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, इस अवसर पर बाबा श्याम का भव्य दरबार एवं मनमोहक श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही सभी श्रद्धालुओं के लिए श्याम रसोई (भंडारे) की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

श्री खाटू श्याम सेवा मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन करें, संकीर्तन का आनंद लें तथा इस आध्यात्मिक आयोजन का हिस्सा बनें।

– अंबाला मीडिया

खबरें ही खबरें

Hot Topics