Ambala Media:"
सुबह की बड़ी खबरें 12 दिसंबर 2025 शुक्रवार
अंबाला मीडिया — कुलजीत सेठी के साथ ख़बरें ही ख़बरें
--- अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय बड़ी खबरें
🔸 मेक्सिको ने भारत–चीन सहित एशियाई देशों के सामानों पर 50% तक टैरिफ बढ़ाने का फैसला किया, लागू होगा 2026 से।
🔸 PM मोदी–ट्रंप ने फोन पर रक्षा, ऊर्जा, तकनीक और सुरक्षा पर गहन बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति।
🔸 प्रधानमंत्री मोदी 15–18 दिसंबर को जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर जाएंगे।
🔸 म्यांमार में सैन्य हवाई हमले से अस्पताल ध्वस्त, 34 लोगों की मौत।
🔸 इजराइल PMO बोला—मोदी और नेतन्याहू की मुलाकात बहुत जल्द।
🔸 ब्लू-बर्ड-6 उपग्रह श्रीहरिकोटा से लॉन्च को तैयार; भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग को बढ़ावा।
अंबाला मीडिया — खबरें ही खबरें
राजनीति – संसद – देश
🔸 मोदी के घर पर डिनर में पहुंचे NDA सांसद, अनूराग ठाकुर बोले—“अगला डिनर बंगाल जीत के बाद।”
🔸 संसद का 10वां दिन—राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी।
🔸 5 राज्य + 1 UT में SIR फॉर्म की समयसीमा बढ़ी, UP में 26 दिसंबर तक भर सकेंगे।
🔸 राहुल गांधी ने केंद्र पर सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौंपने की गंभीर साजिश रचने का आरोप लगाया।
🔸 योगी सरकार ने 138 बेटियों का कन्यादान कराया, कुछ मुस्लिम जोड़ों का मौलवियों ने निकाह करवाया।
🔸 IAS संतोष वर्मा विवाद — “ब्राह्मण की बेटी चाहिए” बयान के बाद सभी पदों से हटाए गए।
🔸 ममता बनर्जी ने SIR फॉर्म भरने से इनकार किया—“इससे बेहतर जमीन में नाक रगड़ना।”
अंबाला मीडिया — खबरें ही खबरें
-- अपराध – कानून – न्यायालय
🔸 मुंगेर में मिनी-गन फैक्ट्री पकड़ी गई; एक गिरफ्तार, तीन फरार।
🔸 गोवा नाइट क्लब हादसे के आरोपी लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में पकड़े गए।
🔸 WB: गीता पाठ कार्यक्रम में पेटिस विक्रेता से मारपीट के 3 आरोपी ज़मानत पर रिहा।
🔸 पूर्व IPS अमिताभ कोर्ट में फूट-फूटकर रोए—“जेल में मेरी हत्या हो जाएगी… मुझे बचाएं।”
🔸 एसिड अटैक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—अब आरोपियों पर ‘हत्या की कोशिश’ का केस चलेगा।
🔸 दिल्ली दंगा केस में उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत, बहन की शादी में होंगे शामिल।
अंबाला मीडिया — खबरें ही खबरें
--- राज्यवार बड़ी खबरें
🔸 यूपी बहराइच: सांप्रदायिक घटना में दोषी सरफराज को फांसी, 9 को उम्रकैद।
🔸 रुपया रिकॉर्ड लो — 1 डॉलर = ₹90.47; विदेशी फंड निकासी बढ़ी।
🔸 बंगाल: SIR में नया “Reverify Logical Discrepancy” विकल्प आने से BLOs नाराज़।
🔸 WB: महिलाओं ने विशेष पर्यवेक्षक C. मुरुगन के विरोध में रास्ता रोका।
🔸 मप्र: बालाघाट नक्सल मुक्त घोषित, बचे 2 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण।
🔸 तेलंगाना: फोन टैपिंग केस में पूर्व SIB चीफ टी प्रभाकर आज करेंगे सरेंडर।
🔸 अरुणाचल: ट्रक खाई में गिरा, असम के 18 मजदूरों की मौत, 3 लापता। PM ने मुआवजा घोषित किया।
अंबाला मीडिया — खबरें ही खबरें
---आर्थिक व उपभोक्ता खबरें
🔸 इंडिगो ने बड़ा फैसला—लंबे समय तक एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों को 10,000 रुपए तक मुआवजा।
🔸 E20 पेट्रोल पर गडकरी बोले—1 लाख किमी तक टेस्टिंग में कोई इंजन फेल नहीं हुआ।
🔸 हरदीप पुरी: भारत आने वाले 20 वर्षों में वैश्विक ऊर्जा डिमांड का 35% अकेले देगा।
🔸 एथेनॉल मिलाने से भारत का 20% तेल बिल कम होगा।
--मनोरंजन – सामाजिक
🔸 दिल्ली में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा रखी; अमित शाह सहित दिग्गज पहुंचे।
-- खेल
🔸 IND vs SA: भारत को घर में T20 की सबसे बड़ी हार, सिर्फ तिलक ने किया संघर्ष।
🔸 दूसरा T20—भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता
आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।
अंबाला मीडिया — खबरें ही खबरें
https://ambalamedia.in/