Ambala Media:" 4 जुलाई 2026 | अंबाला की 20 बड़ी खबरें एचटेट परीक्षा आज, अंबाला व पंचकूला के हजारों अभ्यर्थियों के लिए विशेष बसों की व्यवस्था। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिले जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई। बोरवेल हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट, ख

हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री असीम गोयल के सहयोग से पार्क के स्टोर रूम का उद्घाटन

अंबाला मीडिया | खबरें ही खबरें

हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री असीम गोयल के सहयोग से पार्क के स्टोर रूम का उद्घाटन

अंबाला शहर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित पार्क नंबर-6 में नवनिर्मित स्टोर रूम का उद्घाटन बलदेव नगर मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद मनीष आनंद 'मनी' तथा वार्ड नंबर-3 के पार्षद द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बताया कि यह स्टोर रूम हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री असीम गोयल के सहयोग से निर्मित किया गया है। स्टोर रूम बनने से पार्क के रख-रखाव में उपयोग होने वाले उपकरण एवं अन्य आवश्यक सामान सुरक्षित रखे जा सकेंगे, जिससे पार्क के रखरखाव की व्यवस्था और बेहतर होगी।

कार्यक्रम में स्मार्ट वेलफेयर सोसाइटी के सभी सम्मानित सदस्य, भारतीय जनता पार्टी बलदेव नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व मंत्री असीम गोयल के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

– अंबाला मीडिया

WhatsApp Channel से जुड़ें: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7vj0uJP218Em6J6Y2I

Hot Topics