Ambala Media:" 4 जुलाई 2026 | अंबाला की 20 बड़ी खबरें एचटेट परीक्षा आज, अंबाला व पंचकूला के हजारों अभ्यर्थियों के लिए विशेष बसों की व्यवस्था। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिले जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई। बोरवेल हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट, ख

पंचकूला की लेखिका/कवयित्री कुसुम धीमान ‘कलिका’ को मिला “पंचकूला गौरव सम्मान”

Ambala Media:" 

पंचकूला की लेखिका/कवयित्री कुसुम धीमान ‘कलिका’ को मिला “पंचकूला गौरव सम्मान”

Ambala Media 

पंचकूला (हरियाणा):

पंचकूला की पावन धरती पर सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में 19 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आयोजित दस दिवसीय स्वदेशी महोत्सव के दौरान समाज के उत्थान में विशेष योगदान देने वाले साहित्यकारों, कलाकारों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित इस भव्य महोत्सव में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोककलाएं और जन-जागरण से जुड़ी गतिविधियाँ प्रस्तुत की जा रही हैं।

इसी क्रम में जन जागरण मंच एवं लायंस क्लब द्वारा आयोजित विशेष अवॉर्ड फंक्शन में पंचकूला निवासी प्रख्यात लेखिका एवं कवयित्री कुसुम धीमान ‘कलिका’ को उनके साहित्यिक योगदान के लिए “पंचकूला गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में साहित्य, कला और समाज सेवा से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कुसुम धीमान ‘कलिका’ को यह सम्मान मिलने पर साहित्य जगत में हर्ष की लहर है।

उन्होंने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक रचनात्मक कार्य करने की प्रेरणा देगा।

Hot Topics