अम्बाला मीडिया | 18 जुलाई 2026 | अंबाला की 20 प्रमुख खबरें अंबाला में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान जारी। शहर में समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर प्रशासन का जोर। नगर निगम ने सफाई व

अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को लेकर पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल की समीक्षा बैठक

Ambala Media:" 

अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को लेकर पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल की समीक्षा बैठक

Ambala Media 

अंबाला | 21 जनवरी 2026

अपराध नियंत्रण, आर्थिक अपराध, सड़क दुर्घटनाओं तथा जनसुरक्षा को लेकर आज पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल श्री पंकज नैन, आईपीएस की अध्यक्षता में अंबाला मंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंबाला, यमुनानगर एवं कुरुक्षेत्र जिलों के पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए—

🔹 लंबित एवं अंडर इन्वेस्टिगेशन मामलों की गहन समीक्षा कर शीघ्र निपटान सुनिश्चित किया जाए।

🔹 सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम शराब सेवन एवं जुआ जैसी आपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाए।

🔹 होटल/गेस्ट हाउस एवं धर्मशालाओं में ठहरने वाले व्यक्तियों का अनिवार्य सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

🔹 मोटर वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।

🔹 बदमाशों, गुंडा तत्वों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

🔹 संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी एवं पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।

🔹 धार्मिक स्थलों एवं संस्थानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाए।

पुलिस महानिरीक्षक श्री पंकज नैन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए। उन्होंने आम जनता से बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Hot Topics