अम्बाला मीडिया | 18 जुलाई 2026 | अंबाला की 20 प्रमुख खबरें अंबाला में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान जारी। शहर में समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर प्रशासन का जोर। नगर निगम ने सफाई व

सेवा कार्यों के साथ अंबाला शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिन

सेवा कार्यों के साथ अंबाला शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिन


जन-जन के दिलों पर राज कर रहे हैं "मुस्कान मैन" सीएम नायब सिंह सैनी: असीम गोयल


अम्बाला- 

अंबाला शहर में हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस की शुरुआत भाजपा के जिला कार्यालय अम्ब कमल में विधिवत हवन यज्ञ के आयोजन के साथ की गई। हवन यज्ञ में हरियाणा सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री असीम गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और आयोजन को समाजसेवा की भावना से जोड़ते हुए सफल बनाया गया।

वहीं, मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आम जनता के लिए जलेबी के भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन की सराहना की।

इस मौके पर पूर्व परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा के अपने लाडले और “मुस्कान मैन” मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी सरल कार्यशैली, ईमानदारी और जनकल्याणकारी नीतियों के कारण आज जन-जन के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जन्मदिन आज केवल हरियाणा में ही नहीं, बल्कि देश के कई हिस्सों में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है और हर नागरिक उनके दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पूरे जिले में विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों, भंडारों और सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि इस दिन को समाजसेवा और जनकल्याण से जोड़ा जा सके। इस दौरान राज्य सूचना आयुक्त नीता खेड़ा,जिला महामंत्री करमचंद गोल्डी सैनी,मंडल अध्यक्ष अमन सूद,गुरविंदर सिंह,दिनेश लदाना,मनीष आनन्द,गुरजंट सिंह,मार्किट कमेटी बोर्ड चेयरमैन जसविंदर सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल,डिप्टी मेयर राजेश मेहता,पार्षद हितेश जैन,अर्चना छिब्बर,मोनिका मल,भाजपा नेता सुंदर ढींगरा,अनमोल सोबती,दिनेश सूद,अमरजीत सारंगपुर,जसबीर सिंह, संजीव गोयल व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Hot Topics