Ambala Media:"
हरियाणा सिख फोरम ने अम्बाला शहर के सरकारी पोलीटेक्नीक का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी सरकारी पोलीटेक्नीक करने के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
Ambala Media
हरियाणा के सिखों की अन्य प्रमुख मांगो को भी जल्द से जल्द किया जाए पूरा : जसदीप सिंह बेदी
अम्बाला 27 जनवरी :
हरियाणा सिख फोरम ने अम्बाला शहर के सरकारी पोलीटेक्नीक कॉलेज का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है। हरियाणा सिख फोरम की ओर से जारी एक बयान में अध्यक्ष जसदीप सिंह बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर अम्बाला शहर के सरकारी पोलीटेक्नीक कॉलेज का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने की घोषणा की थी जिसे अब मूर्त रूप दिया जा चुका है। 26 जनवरी 20026 को सरकारी पोलीटेक्नीक कॉलेज के मुख्य द्वार पर श्री गुरु तेग बहादुर जी गवर्मेंट पोलीटेक्नीक के नाम का साइनबोर्ड लगा दिया गया है। श्री गुरु तेग बहादुर जी गवर्मेंट पोलीटेक्नीक अम्बाला शहर के चंडीगढ़ - अम्बाला - हिसार मुख्य मार्ग पर स्थित है।
हरियाणा सिख फोरम ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सिख समाज की अन्य प्रमुख मांगो को भी जल्द से जल्द पूरा किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस बार हरियाणा के सिख समाज की ओर से भी राज्य सभा सीट पर अपनी दावेदारी मजबूती से रखने का निर्णय लिया गया है। हरियाणा सिख फोरम के अध्यक्ष जसदीप सिंह बेदी ने मांग की है कि इस बार हरियाणा से किसी सिख को राज्य सभा में भेजा जाए।
बेदी ने कहा कि इस बार हरियाणा सरकार में किसी भी सिख को मंत्री नहीं बनाया गया है जबकि पहले की सरकारों में किसी ना किसी सिख विधायक को मंत्री मंडल में शामिल किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सिखों में भाजपा के प्रति रोष के चलते ही 2024 के विधानसभा चुनाव में ज्यादातर सिख बहुल सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था।
हरियाणा सिख फोरम के अध्यक्ष ने कहा कि 12 फरवरी 2017 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अम्बाला लोकसभा क्षेत्र में गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाए जाने की घोषणा की थी जो अभी तक पूरी नहीं हुई। इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा सिख फोरम के अध्यक्ष जसदीप सिंह बेदी ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी के 350साला प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार ने 12 फरवरी 2017 को करनाल में राज्य स्तरीय धार्मिक समागम आयोजित किया गया था। इस समागम में उस समय के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अम्बाला, पंचकूला या यमुनानगर में गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाए जाने की घोषणा की थी।
इस सम्बन्ध में आगे विस्तरित जानकारी देते हुए जसदीप सिंह बेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा से पूर्व 2014 के चुनावी घोषणा पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने अम्बाला या पंचकूला में गुरु गोबिंद सिंह यूनिवर्सिटी बनाए जाने का वायदा भी किया गया था। वर्ष 2014 में हरियाणा में भाजपा सरकार बनने के बाद हरियाणा के सिख संगठनों ने सरकार पर अपने वायदे को पूरा करने का दवाब बनाना शुरू किया तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी घोषणा भी कर दी थी मगर घोषणा को पूरा पूरा नहीं किया गया। इसी तरह सिख स्मारक बनाए जाने की घोषणा को पूरा भी पूरा नहीं किया गया जिससे सिख समाज में काफी रोष है
हरियाणा सिख फोरम के अध्यक्ष जसदीप सिंह बेदी ने एक बार फिर से अम्बाला शहर के सरकारी पोलीटेक्नीक कॉलेज का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी सरकारी पोलीटेक्नीक करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए सिखों की अन्य प्रमुख मांगो को भी जल्द से जल्द पूरा किए जाने की अपील की है।