Ambala Media:" 4 जुलाई 2026 | अंबाला की 20 बड़ी खबरें एचटेट परीक्षा आज, अंबाला व पंचकूला के हजारों अभ्यर्थियों के लिए विशेष बसों की व्यवस्था। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिले जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई। बोरवेल हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट, ख

JAC अंबाला रीजन ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित किया भव्य कार्यक्रम, क्रिकेट मैच रहा आकर्षण का केंद्र

Ambala Media:" 

JAC अंबाला रीजन ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित किया भव्य कार्यक्रम, क्रिकेट मैच रहा आकर्षण का केंद्र

Ambala Media 

अंबाला।

JAC अंबाला रीजन द्वारा 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर फारूका खालसा स्कूल में एक भव्य, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय पर्व को सभी सदस्यों ने देशभक्ति की भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात सदस्यों की सेहत, आपसी सौहार्द एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस गरिमामय अवसर पर नगर पार्षद श्री राहुल सोकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस आयोजन की सराहना की और इसे युवाओं को जोड़ने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रोजेक्ट लीडर JC विवेक गुप्ता, JC कमल गर्ग एवं JC निखिल वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने आयोजन को सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराया।

क्रिकेट मैच के लिए चार टीमों का गठन किया गया —

दिनेश वॉरियर्स, सूद फाइटर्स, यार अनमुल्ले एवं हवा दे फुल्ले।

सभी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

कार्यक्रम के दौरान माइक एवं मंच संचालन की जिम्मेदारी JC शशांक अग्रवाल ने अत्यंत प्रभावशाली एवं ऊर्जावान शैली में निभाई। उनकी सधी हुई वाणी और संवाद शैली ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह बनाए रखा।

कड़े मुकाबलों के बाद सूद फाइटर्स टीम विजेता रही, जिनके कप्तान JC राहुल सूद थे। विजेता टीम को JAC अंबाला रीजन के चेयरमैन JC विशेष धीमान द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में JAC अंबाला के अधिकांश सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने खेल भावना के साथ क्रिकेट का भरपूर आनंद लिया। पूरा वातावरण उत्साह, अनुशासन और भाईचारे से ओत-प्रोत रहा।

कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन JC विशेष धीमान ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व एवं हमारे संवैधानिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया तथा भविष्य में भी सदस्यों की सक्रियता और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की घोषणा की।

Hot Topics