अम्बाला मीडिया | 18 जुलाई 2026 | अंबाला की 20 प्रमुख खबरें अंबाला में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान जारी। शहर में समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर प्रशासन का जोर। नगर निगम ने सफाई व

एशियन ट्रैप शूटिंग में विजेता आशिमा का गोल्डन स्वागत

कजाकिस्तान में हुई एशियन ट्रैप शूटिंग चैम्पियनशिप में रोहतक की सेक्टर-14 निवासी आशिमा अहलावत ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण और कास्य पदक जीतकर देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाया। शुक्रवार को वापसी पर मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेन्द्र फौगाट, खेल प्रेमियों और खाप प्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। आशिमा दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास्टर्स कर रही है और इससे पहले भी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी है। उनकी मां व जाट सीआर कॉलेज की प्रोफेसर सुमित्रा अहलावत ने कहा कि यह उपलब्धि कड़े परिश्रम का नतीजा है। आशिमा ने बताया कि उसका अगला लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड जीतना है। ओएसडी गजेन्द्र फौगाट ने कहा कि यह सफलता प्रदेश की खेल नीतियों और सुविधाओं का परिणाम है, जिसने खिलाड़ियों में नई ऊर्जा भरी है।

Hot Topics