Ambala Media:" 4 जुलाई 2026 | अंबाला की 20 बड़ी खबरें एचटेट परीक्षा आज, अंबाला व पंचकूला के हजारों अभ्यर्थियों के लिए विशेष बसों की व्यवस्था। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिले जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई। बोरवेल हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट, ख

जीएमएन कॉलेज में अंग्रेजी विभाग के सौजन्य से और लैंग्वेज लैब तथा इंग्लिश लिटरेरी क्लब के संयुक्त तत्




जीएमएन कॉलेज में अंग्रेजी विभाग के सौजन्य से और लैंग्वेज लैब तथा इंग्लिश लिटरेरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में और कॉलेज प्राचार्य डॉ रोहित दत्त जी के नेतृत्व में दिनांक 9 सितंबर 2025 को एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सोशल मीडिया और विद्यार्थियों पर प्रभाव" था । इस वाद-विवाद प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के सार्वजनिक भाषण कौशल को निखारना और उन्हें अपने विचारों और मतों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करना सिखाना था। यह सत्र विचारों, सोच और दृष्टिकोणों का एक बहुरूपदर्शक था जिसने छात्रों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में ज्ञान और समझ को बढ़ाया।

शुरुआत में, प्रत्येक प्रतिभागी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के औचित्य, कार्यान्वयन और इसके संभावित भविष्य के प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि इससे विभिन्न प्रकार के विरोधाभासी विचार सामने आए - एक अपरिहार्य भविष्य के रूप में घोषित होने से लेकर, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के बारे में चर्चा की गई ।

यह प्रतियोगिता बेहद रोचक रही और  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सोशल मीडिया पर और विद्यार्थियों पर प्रभाव के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किए । कुछ  विद्यार्थियों ने इसके पक्ष में और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे और नुकसान पर समान रूप से अपने विचार सांझा किए। प्रथम स्थान पर फिलेमन फिलिप BA English honours 2nd Yr. रहे , दूसरे स्थान पर प्रगति बीसीए फाइनल और तीसरे स्थान पर एडलिन BA English honours 2nd Yr. रही । कुल 16 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया ।
कार्यक्रम की छवियों को कैमरे में संरक्षित करने का करए कॉलेज के बी ए प्रथम वर्ष के छात्र ईशान एवंम आदित्य तथा द्वितीय वर्ष के छात्र पंकज और अजय ने किया।

इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. अमित कुमार- विभागाध्यक्ष , डॉ कमलेश उपस्थित रही । आयोजन सचिव की भूमिका मैडम महक तलवार ने निभाई । अंग्रेजी विभाग से डॉ ज्योति सोरोत , डॉ अंशु चौधरी और डॉ नीना और लैंग्वेज लैब से मैडम हर्षिता और मैडम कमलप्रीत विशेष रूप से उपस्थित थे ।

Hot Topics