Ambala Media:"
अंबाला शहर की जनता का धन्यवाद करते हुए बोलीं सोनिया चौधरी — “यह हार नहीं, संघर्ष की नई शुरुआत है”
@
अंबाला शहर नगर निगम चुनाव में निर्दलीय मेयर प्रत्याशी सोनिया चौधरी ने चुनाव परिणाम के बाद शहरवासियों का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा मिले 21,730 वोट उनके लिए केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि विश्वास, प्यार और समर्थन का प्रतीक हैं।
सोनिया चौधरी ने कहा कि भले ही चुनाव परिणाम उनके पक्ष में नहीं आया, लेकिन जनता का स्नेह और भरोसा उनकी सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह संघर्ष अब भी जारी रहेगा और शहर के विकास तथा जनता की आवाज उठाने का काम लगातार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अंबाला शहर को बेहतर, स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
🌐 https://ambalamedia.in/
अंबाला मीडिया कुलजीत सेठी
📞 9416 156310