अंबाला :- दुर्गानगर मंडल की सक्रिय सदस्य, रकतसेवक परिवार की मीडिया प्रभारी एवं अग्रवाल समाज महिला विंग की प्रधान श्रीमती रेनू गोयल ने नवनिर्वाचित मेयर अक्षिता सैनी से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर श्रीमती रेनू गोयल ने अक्षिता सैनी को अंबाला शहर का मेयर बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राधा रानी की चुनरी ओढ़ाकर मेयर अक्षिता सैनी का सम्मान भी किया।
मुलाकात के दौरान शहर के विकास, सामाजिक कार्यों और महिलाओं की भागीदारी को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। श्रीमती रेनू गोयल ने विश्वास जताया कि मेयर अक्षिता सैनी के नेतृत्व में अंबाला शहर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
अंबाला मीडिया कुलजीत सेठी
🌐 ambalamedia.in�
📞 9416 156310