अम्बाला मीडिया | 18 जुलाई 2026 | अंबाला की 20 प्रमुख खबरें अंबाला में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान जारी। शहर में समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर प्रशासन का जोर। नगर निगम ने सफाई व

अंबाला मर्सी होम सोसायटी द्वारा निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

Ambala Media:" 

अंबाला मर्सी होम सोसायटी द्वारा निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

अंबाला छावनी, 10 जुलाई।

अंबाला मर्सी होम सोसायटी परिसर, डिफेंस कॉलोनी नॉर्थ एक्सटेंशन, पंजोखरा रोड, कालरेहड़ी में फिलाडेल्फिया मिशन अस्पताल, अंबाला शहर के सहयोग से निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच का लाभ उठाया।

शिविर में लगभग 50 स्थानीय नागरिकों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। इसके अलावा हरियाणा पुलिस के पुलिसकर्मियों तथा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच करवाई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। जिन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, उन्हें निःशुल्क ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए पंजीकृत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अंबाला मर्सी होम सोसायटी के अध्यक्ष रेव. फिलिप लाल मसीह ने डॉक्टरों की टीम का स्वागत कर किया। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ इंटेग्रिटी, अंबाला छावनी की सदस्याओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में अंबाला मर्सी होम सोसायटी के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सोसायटी ने भविष्य में भी जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

– अंबाला मीडिया

Hot Topics