Ambala Media:" 4 जुलाई 2026 | अंबाला की 20 बड़ी खबरें एचटेट परीक्षा आज, अंबाला व पंचकूला के हजारों अभ्यर्थियों के लिए विशेष बसों की व्यवस्था। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिले जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई। बोरवेल हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट, ख

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में नागरिक करें सहयोग-एसडीएम शिवजीत भारती

Ambala Media:" 

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में नागरिक करें सहयोग-एसडीएम शिवजीत भारती


21 जुलाई को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची, 20 अगस्त तक किए जा सकेंगे दावे एवं आपत्तियां


नारायणगढ़, 24 जून।       03 नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम शिवजीत भारती ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान-2026 का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है।


उन्होंने बताया कि हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 15 जून 2026 से प्रारंभ हो गया है। इस अभियान के तहत 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे है तथा एसआईआर फॉर्म भरवाने का कार्य कर रहे है।


उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके उपरांत 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस अवधि के दौरान पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने, संशोधन करवाने अथवा किसी त्रुटि के संबंध में दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे।


एसडीएम शिवजीत भारती ने बताया कि 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक नोटिस, सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

 

नागरिकों को कैसे पता चलेगा कि उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में है कि नहीं-इसके लिए नागरिक अपने नाम की जांच बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास ड्राफ्ट मतदाता सूची में चैक कर सकते है अथवा ईसीआईनेट मोबाइल ऐप, मतदाता सेवा पोर्टल तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा एवं जिला निर्वाचन कार्यालय की वेबसाइट पर चैक कर सकते हैं।

यदि किसी पात्र नागरिक का नाम ड्राफ्ट/प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो वह निर्धारित प्रपत्र भरकर बीएलओ के माध्यम से अथवा ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप में दर्ज हो।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची संबंधी किसी भी जानकारी अथवा सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है

Hot Topics