अम्बाला मीडिया | 18 जुलाई 2026 | अंबाला की 20 प्रमुख खबरें अंबाला में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान जारी। शहर में समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर प्रशासन का जोर। नगर निगम ने सफाई व

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड नं. 3 में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

Ambala Media:" 

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड नं. 3 में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

Ambala Media 

अंबाला।

स्मार्ट वेल्फेयर सोसाइटी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड नं. 3 की ओर से 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पार्क नं. 1 में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद मनीष आनंद मन्नी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कॉलोनी के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पारितोषिक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के प्रधान श्री टिक्का राम शर्मा एवं सदस्यों ने कॉलोनी की समस्याओं को रखते हुए मांग की कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाए तथा कॉलोनी से सटे नाले पर बलदेव नगर आने-जाने में हो रही परेशानी को देखते हुए लोहे की पुलिया बनाई जाए।

इस पर पूर्व पार्षद मनीष आनंद मन्नी ने तुरंत घोषणा करते हुए कहा कि वे अपने निजी कोष से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शीघ्र एक प्रवेश द्वार और लोहे की पुलिया का निर्माण करवाएंगे।

सोसाइटी के प्रधान एवं उपस्थित कॉलोनीवासियों ने दोनों कार्यों को तुरंत करवाने की घोषणा के लिए पार्षद जी का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Hot Topics