अम्बाला मीडिया | 18 जुलाई 2026 | अंबाला की 20 प्रमुख खबरें अंबाला में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान जारी। शहर में समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर प्रशासन का जोर। नगर निगम ने सफाई व

अम्बाला शहर पुरानी अनाज मंडी में एकजुटता की जीत... व्यापारियों की पहली पसंद बने सुशील गोयल पानीपत व

Ambala Media:" 

अम्बाला शहर पुरानी अनाज मंडी में एकजुटता की जीत...

व्यापारियों की पहली पसंद बने सुशील गोयल पानीपत वाले

#अम्बाला मीडिया...


अम्बाला शहर पुरानी अनाज मंडी में व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य मंडी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करना और एक मजबूत, पारदर्शी व प्रभावी संगठन का गठन करना रहा। बैठक में मंडी के सभी व्यापारियों ने आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता का परिचय दिया।


इस अवसर पर सुशील ट्रेडिंग कंपनी के श्री सुशील गोयल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। बिना किसी विरोध के उनके नाम पर सहमति बनना, व्यापारियों के बीच उनके प्रति गहरे विश्वास और सम्मान को दर्शाता है। व्यापारियों का मानना है कि सुशील गोयल के अनुभव और नेतृत्व में मंडी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।


बैठक में गठित नई कार्यकारिणी इस प्रकार रही—

• प्रधान — श्री सुशील गोयल पानीपत वाले (सुशील ट्रेडिंग कंपनी)

• उप-प्रधान — श्री विमल अग्रवाल (विमल ट्रेडर्स)

• उप-प्रधान — श्री सुभाष गोयल (गोयल सेंट्री)

• सचिव — श्री अनिल अग्रवाल (रतन लाल सुशील कुमार)

• उप-सचिव — श्री मनीष (दर्शन लाल एंड सन्स)

• कैशियर — श्री रवि अग्रवाल (आशीष ट्रेडिंग कंपनी)

• कार्यकारिणी सदस्य — ओम चिल्ली

• कार्यकारिणी सदस्य — नरेंद्र खरबंदा


अपने संबोधन में प्रधान सुशील गोयल ने कहा कि वे सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलेंगे और मंडी के विकास, पारदर्शिता, अनुशासन तथा व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर निर्णय व्यापारियों के हित में और सबको विश्वास में लेकर लिया जाएगा।

बैठक के अंत में व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा पुरानी अनाज मंडी के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Hot Topics