Ambala Media:"
श्याम दीवाने ग्रुप 17 से 20 जुलाई तक कराएगा 15वीं पारिवारिक ब्रज यात्रा
@
अंबाला, 11 जुलाई। श्याम दीवाने ग्रुप द्वारा 17, 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को 15वीं पारिवारिक ब्रज यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा अंबाला सिटी एवं अंबाला कैंट से प्रारंभ होगी और श्रद्धालुओं को ब्रज धाम के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु कृष्ण जन्मभूमि, बरसाना, रमणरेती, राधा बिहारी मंदिर, यमुना घाट, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर तथा राधारमण मंदिर सहित विभिन्न पवित्र स्थलों के दर्शन करेंगे।
आयोजकों के अनुसार प्रति श्रद्धालु ₹2300 किराया निर्धारित किया गया है। इस राशि में एसी बस, एसी रूम, भोजन-नाश्ता तथा सभी दर्शनीय स्थलों का भ्रमण शामिल है। 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए पूर्ण टिकट लागू होगी।
सीमित सीटों के कारण इच्छुक श्रद्धालुओं से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की गई है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए 9896381735 पर संपर्क किया जा सकता है।
अंबाला मीडिया से जुड़ें
वेबसाइट: https://ambalamedia.in
▶️ YouTube: https://youtube.com/@ambalamedia
Facebook: https://www.facebook.com/kuljeetsethi.ambal
💬 WhatsApp चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029Vb6GY3MEFeXmLhg3SR0f
Telegram: https://t.me/ambalamedia
अंबाला मीडिया – खबरें ही खबरें